फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण पर फिर उलझ सकती है सरकार

Tue, 17 Dec 2013 10:36 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतों के आरक्षण में सरकार का एक बार फिर से उलझना तय है। नए परिसीमन के कारण तस्वीर बदल गई है। ऐसे में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों के वार्ड में 20 प्रतिशत का फे रबदल होने की संभावना है। ऐसे में आरक्षण के बदलने की भी पूरी संभावना है।
विज्ञापन


सरकार दबाव में
ठीक लोक सभा से पहले हो रहे पंचायत चुनाव के कारण भी इस बार सरकार खासे दबाव में हैं। फिलहाल पंचायतों में भाजपा का दबदबा है और  लोक सभा चुनाव में एक सकारात्मक बढ़त बनाने के लिए कांग्रेस पर पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का दबाव है। इस बार पंचायत चुनाव का कार्यक्रम बेहद कसा हुआ रहेगा।

राजनीतिक दलों को मिलेगा फायदा
ऐसे में राजनीतिक दलों को ज्यादा समय शायद ही मिल पाए। अभी ग्राम पंचायतों का परिसीमन हुआ है। इससे करीब 277 ग्राम पंचायतें बढ़ गई हैं। 25 दिसंबर तक ग्राम पंचायत वार्डों का परिसीमन होने की संभावना है। इसके बाद शासन को क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों वार्डों का परिसीमन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जाकर आरक्षण के लिए कसरत शुरू हो पाएगी। 29 मार्च से पहले चुनाव होने हैं। जाहिर है कि आरक्षण को भी कम से कम समय में निपटाने की कोशिश होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें