फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पंचायतों के खाली पदों पर पांच अक्तूबर को मतदान, आचार संहिता लागू, यहां पढ़ें पूरा कार्यक्रम

Fri, 15 Sep 2023 04:45 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

नामांकन पत्रों की जांच 22 सितंबर को होगी। नाम वापसी 23 सितंबर को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक की जा सकेगी। निर्वाचन प्रतीक का आवंटन 24 सितंबर को किया जाएगा। जबकि, मतदान पांच अक्तूबर को होगा। मतगणना सात अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
वोट - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत के खाली पदों पर पांच अक्तूबर को मतदान होगा। अधिसूचना जारी होने की तिथि से मतगणना समाप्ति तक संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू कर दी गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने बताया कि नामांकन पत्र 20 और 21 सितंबर को जमा होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 22 सितंबर को होगी। नाम वापसी 23 सितंबर को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक की जा सकेगी। निर्वाचन प्रतीक का आवंटन 24 सितंबर को किया जाएगा। जबकि, मतदान पांच अक्तूबर को होगा। मतगणना सात अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: खिलाड़ियों के लिए घोषणा...पदक लाने वालों को छह विभागों में मिलेगी सीधे नौकरी, आदेश जारी
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्त कर दी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, जमा, जांच नाम वापसी तथा प्रतीक चिह्न आवंटन की कार्रवाई विकासखंड मुख्यालय पर पूरी कराई जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें