फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: एक अक्तूबर से होगी धान की खरीद, साढ़े सात लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य

Thu, 12 Sep 2024 08:18 AM IST
रेनू सकलानी अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

एक अक्तूबर से धान की खरीद होगी। पहाड़ी क्षेत्रों से मंडुआ भी खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
फसल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरीफ सत्र 2024-25 के लिए उत्तराखंड में धान की खरीद एक अक्तूबर से शुरू करने की तैयारी है। इस बार साढ़े सात लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया जा सकता है। खरीद 31 दिसंबर तक चलेगी। इस सिलसिले में बुधवार को शासन स्तर पर धान की खरीद करने वाली विभिन्न संस्थाओं के साथ बैठक की गई, जिसमें खरीद की तैयारियों का जायजा लिया गया।

विज्ञापन


जल्द ही खाद्य आपूर्ति उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में अंतिम बैठक होगी, जिसमें धान की खरीद से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।शासन स्तर पर हुई बैठक में एफसीसीआई, एनसीसीएफ, उत्तराखंड उपभोक्ता सहकारी संघ, यूसीएफ, उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड समेत विभिन्न संस्थाओं ने हिस्सा लिया। संस्थाओं ने सर्वाधिक धान की खरीद वाले ऊधम सिंह नगर समेत कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के तमाम जिलों के रिमोट एरिया तक परचेज सेंटर खोलकर धान की खरीद करने की तैयारियों के बार में बताया। 

ये भी पढ़ें...UKPSC: आयोग ने PCS मुख्य परीक्षा का बदला पैटर्न किया जारी, आएंगे उत्तराखंड से संबंधित 50 अंकों के प्रश्न
विज्ञापन
विज्ञापन


इन संस्थाओं के 2023-2024 के सत्र में धान की खरीद के प्रदर्शन (रिकॉर्ड) को देखते हुए इस बार का लक्ष्य दिया जा रहा  है। साथ ही शासन स्तर से सभी जिलाधिकारियो को भी पत्र लिखा गया है कि वह भी धान की खरीद से संबंधित अपनी तैयारियां पूरी कर लें। यूसीएफ को जिम्मेदारी दी गई है कि मंडुआ भी खरीदने की तैयारी रखें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें