फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वंदे मातरम से गूंजा पछवादून, हजारों स्वरों ने एक लय में किया गान

Fri, 25 Sep 2026 10:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पछवादून क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विकासनगर, डाकपत्थर, ढालीपुर, कालसी और सोरना के विभिन्न सरस्वती विद्या मंदिरों में भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किए गए। हजारों छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने एक समय, एक लय और एक स्वर में राष्ट्रगीत का गान कर मातृभूमि के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
विज्ञापन


बाबूगढ़ (विकासनगर) स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सर्वाधिक 1814 विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों ने सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट, प्रबंधक सुशील अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष अजय धमीजा, मुख्य अतिथि (शिशु शिक्षा समिति के प्रदेश मंत्री) डॉ. अनिल शर्मा, सत्यापन अधिकारी राम आसरे चौहान और नगर संघ चालक पुष्पराज अरोरा ने किया। डॉ. शर्मा ने इसे राष्ट्रचेतना की अभिव्यक्ति बताया। इस मौके पर दिनेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, सुनीता भट्ट, चंद्र प्रकाश शर्मा, बाज सिंह, छत्रपाल सिंह, गीता देवी, गुलजार सिंह, पंकज नौटियाल, सुभाष चमोली, मनीष जगूड़ी और प्रतिभा प्रकाश आदि मौजूद रहे।
डाकपत्थर में आरएसएस पदाधिकारी ने बताया इतिहास

नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर स्थित विद्या मंदिर में 813 लोगों ने सामूहिक गायन में हिस्सा लिया। यहां पूर्व प्रधानाचार्य अनिल कुमार नेगी और आरएसएस के सह विभाग कार्यवाह सौरभ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सौरभ ने रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी के योगदान पर प्रकाश डाला, जबकि मुख्य वक्ता अनिल नेगी ने युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना पर जोर दिया। प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद जखमोला ने आभार जताया। संचालन प्रवक्ता कालिका प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में तपेंद्र, कमलेश, पंकज, धन सिंह, चंदन, दिवाकर, दीपक, अनिल, विशाल, फकीर और रूपा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ढालीपुर और कालसी में भी दिखा भारी उत्साह

ढालीपुर विद्या मंदिर में कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञानचंद ने की। मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश मंत्री विपुल अग्रवाल और प्रधानाचार्य वेद प्रकाश शर्मा ने स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम की प्रेरक भूमिका बताई। उप प्रबंधक मानचंद गुप्ता सहित 608 लोग इसमें शामिल हुए। उधर, अंबरीश शिशु विद्या मंदिर कालसी में मुख्य अतिथि समाजसेवी रोहित गुप्ता ने राष्ट्रभावना की जानकारी दी। यहां प्रधानाचार्य डॉ. भगवती प्रसाद गोस्वामी, आचार्य विजय कृष्ण महाराज, रितेश असवाल, चंद्रकली, वैजयंती माला, अनीता चौहान, प्रीति, दिव्या और सुनील आदि मौजूद रहे।
सोरना और विकासनगर में 306 प्रतिभागियों ने किया गायन

महावीर प्रसाद जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विकासनगर में कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश जैन ने की, जबकि मुख्य वक्ता जिला प्रचारक पंकज ने राष्ट्रगीत का इतिहास बताया। इस दौरान 306 प्रतिभागियों ने गायन किया। वहीं, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सोरना में मुख्य वक्ता नागेंद्र तोमर ने वंदे मातरम् का अर्थ समझाया। संचालन नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान सोरना अखिलेश चौहान समेत विद्यालय प्रबंधन, आचार्य और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें