नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने से आक्रोशित युवा कांग्रेस ने भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ भी किया।
शुक्रवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्र हुए। वहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए एस्लेहॉल चौक पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और भाजपा सांसद का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि गोडसे को देशभक्त बताकर प्रज्ञा ठाकुर ने साबित कर दिया है कि भाजपा गांधीवाद को नहीं बल्कि हत्यारे गोडसे की विचारधारा को मानने वाली पार्टी है। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, प्रदेश महासचिव संदीप चमोली, विजय रतूड़ी, गौतम सोनकर, हेमंत कुकरेती, आयुष सेमवाल, अमन, रोहित कंडवाल आदि उपस्थित रहे।
वहीं, दर्शनलाल चौक स्थित पंचायती मंदिर चौक पर भी युवा कांग्रेस ने भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रोबिन त्यागी, राष्ट्रीय संयोजक सोनू हसन, संग्राम सिंह पुंडीर, मोहित मेहता, सिद्धार्थ वर्मा, नयन सती, विकास नेगी, गोविंद, सिद्धार्थ पोखरियाल, अजय रावत, पिंटू मोरिया, साहिल खनिजा, प्रदीप बिष्ट, गौरव रावत, गोविंद रावत, समीर मलिक, अमित भंडारी आदि शामिल रहे।