फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील और थाना दिवसों का वर्ष भर नियमित आयोजन करें : सीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिव समिति की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि जन-जन की सरकार कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए तहसील और थाना दिवसों को वर्ष भर नियमित आयोजित किया जाए। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जाए।
सीएस बर्द्धन ने यह निर्देश सचिव समिति की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि नक्शा पास करने वाली सभी अथॉरिटी नक्शा पास करने के बाद संबंधित स्थानीय निकाय के साथ उससे जुड़ी जानकारियां साझा करें। इससे स्थानीय निकाय उस प्रॉपर्टी के संबंध में अपना डाटाबेस अपडेट कर सकें। उन्होंने कहा कि कुछ विभागों में श्रमिकों के लिए लेबर कंप्लायंस टूल का प्रयोग किया जा रहा है, यह अच्छा प्रयोग है। इसे प्रदेशभर में लागू किया जाना चाहिए। इससे श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण हो सकेगा।
विज्ञापन

-
15 तक अगले वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले कार्यों की स्वीकृति प्राप्त करें
मुख्य सचिव ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले कार्यों के लिए 15 फरवरी तक स्वीकृतियां ले ली जाएं। कहा कि हर विभाग अपने सभी कार्यों का वार्षिक कैलेंडर तैयार कर उसके अनुसार सभी गतिविधियों संचालन सुनिश्चित करें। कुंभ मेला- 2027 से संबंधित कार्यों को भी स्वीकृतियां और प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जाए।
विज्ञापन


प्रयोगशालाओं की संख्या को बढ़ाया जाए
मुख्य सचिव ने खाद्य सुरक्षा के मापदंडों का की निगरानी को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि इसके लिए टेस्टिंग लैब बढ़ाई जाएं। साथ ही संबंधित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि पूंजी निवेश के लिए राज्यों को दी जाने वाली विशेष सहायता के तहत सभी प्रोजेक्ट्स को गतिशक्ति पोर्टल पर अपलोड करें और निर्धारित समय सीमा पर कार्य पूरा करने के लिए लगातार निगरानी करें। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एल फैनाई, धनंजय चतुर्वेदी, सचिव शैलेश बगौली, नितेश झा, सचिन कुर्वे, डॉ. बीवीआरसी. पुरूषोत्तम, रविनाथ रमन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें