देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने देहरादून के मोहब्बेवाला स्थित विंडलास बायोटेक में औचक निरीक्षण किया। इसमें फर्म की ओर से बनने वले कोडीन कफी सीरप के संबंध में जांच पड़ताल की गई।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि विंडलास में कोडीन युक्त कफ सीरप के विनिर्माण पर रोक लगाते हुए इस औषधि के अनुमोदन को अग्रिम आदेशों तक के लिए निलंबित कर दिया गया है। सभी जिलों में अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। ब्यूरो