फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Food Scam: चार अफसरों से होगी एक करोड़ से अधिक की वसूली, सरकारी गोदाम से गेहूं, चावल के हजारों बोरे हुए थे गायब 

Fri, 20 May 2022 05:00 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून

सार

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2018 में ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून स्थित सरकारी खाद्यान्न गोदाम से भंडारित खाद्यान्न स्टॉक से कम मिला था। प्रकरण में उपनल के माध्यम से रखे कर्मचारियों की जहां सेवाएं समाप्त कर दी गई थी।
विज्ञापन
राशन - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सरकारी गोदाम से करोड़ों रुपये के खाद्यान्न गबन के मामले में शासन ने जांच के बाद विभाग के चार अधिकारियों से एक करोड़ 44 लाख से अधिक की वसूली के आदेश दिए हैं। मामला वर्ष 2018 का है। जांच में गोदाम से गेहूं के 8484 एवं चावल के 2408 बोरे गायब मिले थे।

विज्ञापन


खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2018 में ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून स्थित सरकारी खाद्यान्न गोदाम से भंडारित खाद्यान्न स्टॉक से कम मिला था। प्रकरण में उपनल के माध्यम से रखे कर्मचारियों की जहां सेवाएं समाप्त कर दी गई थी। वहीं विभाग के संबंधित अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था।

शुरुआत में मामले की आरएफसी कुमाऊं से जांच कराई गई। जिसका आरोपी अधिकारियों की ओर से यह कहते हुए विरोध किया गया कि विभाग के बजाय किसी अन्य से प्रकरण की जांच कराई जाए। इस पर शासन की ओर से डीएम देहरादून से मामले की जांच कराई गई। जांच में गड़बड़ी पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव सचिन कुर्वे ने आरोपी अधिकारियों से वसूली के आदेश किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस अधिकारी से कितने फीसदी की होगी वसूली 

आदेश में कहा गया है कि खाद्यान्न तय स्टॉक से कम पाया गया है। इस पर विपणन निरीक्षक अमित कुमार सिंह से 28 लाख 90 हजार से अधिक, विपणन निरीक्षक इशरत अजीम से 28 लाख 90 हजार से अधिक एवं विपणन सहायक से 14 लाख 45 हजार से अधिक की वसूली की जाएगी। इसके अलावा गोदाम के वरिष्ठ विपणन अधिकारी रहे कैलाश चंद्र पांडे से भी 72 लाख की वसूली का आदेश किया गया हैं।

शासन ने आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति को दिए आदेश में कहा है कि मामले में धनराशि की वसूली करते हुए की गई कार्रवाई से शासन को अवगत कराया जाए। वरिष्ठ विपणन अधिकारी कैलाश चंद पांडे से 50 फीसदी, विपणन निरीक्षक अमित कुमार सिंह से 20 फीसदी, विपणन अधिकारी इशरत अजीम से 20 फीसदी एवं विपणन सहायक दिनेश लाल से 10 फीसदी धनराशि की वसूली होगी। 

ऐसे पकड़ में आया मामला 
गोदाम के नए प्रभारी को एक नवंबर 2018 तक जार्च सौंपने की तैयारी थी। इसे लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थी, लेकिन चार्ज लेने से पहले नए प्रभारी ने गोदाम में रखे खाद्यांन कोटे की गिनती कराई। इसमें स्टॉक रजिस्टर में अंकित खाद्यांन कोटे व वास्तविक स्टॉक में अंतर पाया गया। 

ये भी पढ़ें...दो साल बाद फैसला:  बेटी के लगाए कलंक से पिता आजाद, दोस्त को बचाने के लिए रिश्ते को कर दिया था शर्मसार

विपणन निरीक्षक लियाकत को राहत 
खाद्यान्न घपले में आरोपी रहे विपणन निरीक्षक लियाकत हुसैन को प्रकरण की जांच के बाद शासन ने राहत दी है। लियाकत के बारे में बताया गया है कि खाद्यांन घपले के दौरान वह किसी दूसरी जगह संबद्ध थे। जांच में बात सही पाए जाने पर अब उनसे 20 लाख 23 हजार से अधिक की वसूली नहीं होगी। 

सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। प्रकरण में आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 
-रेखा आर्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें