प्रदेश के सात जिलों में अगले 36 घंटों के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी दून समेत सात जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के बीच जा सुबह से देहरादून में रुक-रुक कर बारिश होती रही।
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल और पौड़ी में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी अच्छी बारिश हो सकती है।