फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर युवती की धुनाई

Tue, 29 Oct 2013 09:32 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में मकान मालिक के लड़के ने किरायेदार की बेटी से छेड़खानी कर डाली। लड़की ने विरोध किया तो उसने उसे जमकर पीटा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यही नहीं, युवक ने गलत बातें बताकर युवती की शादी भी तुड़वा चुका है।
विज्ञापन


त्यागी रोड पर एक युवती का परिवार किराये पर रहता है। युवती के पिता मजदूरी करते हैं। आरोप है कि मकान मालिक का लड़का युवती से अकसर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़खानी करता है।

पढें, बाहर से ताला अंदर आपत्तिजनक स्थिति में प्रेमी

छेड़खानी की तो युवती ने विरोध किया
तीन दिन पहले भी उसने छेड़खानी की तो युवती ने विरोध किया। इस पर युवक ने उसे पीट दिया। कान और मुंह से खून निकलने पर युवती को दून अस्पताल पहुंचाया गया।

उसका उपचार चल रहा है। आरोप है कि युवक ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस बीच, मकान मालिक ने युवती के मंगेतर को उसके बारे में गलत बातें कह दीं।
विज्ञापन


पढें, मोदी कहते रहें हमें तो शुद्घ देसी लाभ होगा: अंबिका

मंगेतर ने शादी से इंकार कर दिया
डेढ़ महीने पहले ही उसकी शादी तय हुई थी, लेकिन अब मंगेतर ने शादी से इंकार कर दिया है। युवती के परिजनों ने कहा कि वे मंगलवार को पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर न्याय की मांग करेंगे।
विज्ञापन


पढें, छेडखानी से रोका तो नाबालिग पर लगाई आग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें