फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सैंज गांव में अफीम की खेती का पर्दाफाश, किसान पर मुकदमा दर्ज

Sun, 18 May 2025 01:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देहरादून के सीमांत क्षेत्र त्यूणी में अफीम की खेती का पर्दाफाश हुआ है। थाना पुलिस ने करीब 0.012 हेक्टेयर भूमि पर उगाई गई अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। हालांकि, खेत के आसपास कुछ भाग में फसल की पहले की कटाई कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी किसान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा कर लिया है।



शुक्रवार को त्यूणी थाना प्रभारी विनय मित्तल टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। अटाल गांव ग्राम प्रहरी ने थाना प्रभारी को सैंज गांव में अफीम की खेती की जानकारी दी। ग्राम प्रहरी के साथ पुलिस टीम गांव में पहुंची। यहां आबादी क्षेत्र से दूर एक स्थान पर पुलिस को अफीम की फसल नजर आई। पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर देखा तो पौधों पर पोस्त और फूल लगे हुए थे।
विज्ञापन


खेत के आसपास के चार खेतों में पहले ही फसल काटी जा चुकी थी। खेत के आसपास कोई व्यक्ति नहीं था। कानूनगो चतर सिंह चौहान और राजस्व उपनिरीक्षक साधु राम चौहान को पुलिस ने सूचित कर मौके पर बुलाया। दोनों ने जांच कर बताया कि भूमि मेहर सिंह की है।
विज्ञापन




थाना प्रभारी त्यूणी विनय मित्तल ने बताया कि फसल को नष्ट करने के साथ आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें