फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल की हड़ताल से दून अस्पताल में ऑपरेशन पर संकट 

Sat, 03 Dec 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
दून अस्पताल - फोटो : file photo
विज्ञापन
उपनलकर्मियों की हड़ताल ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है। आलम यह है कि मरीजों के ऑपरेशन भी अटक गए हैं। हड़ताल के चलते मरीजों को न तो मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिल पा रहा है और न ही अस्पताल परिसर की साफ-सफाई हो पा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी दून मेडिकल कॉलेज टीचिंग अस्पताल के उपनलकर्मी हड़ताल पर रहे। अस्पताल की ओर से रजिस्ट्रेशन की मैनुअल व्यवस्था की गई है, जबकि बिलिंग के लिए वैकल्पिक तौर पर सीधे विभागों में शुल्क लिया जा रहा है। हालांकि, करीब 271 कर्मियों के हड़ताल पर जाने से व्यवस्थाएं पटरी से उतर गई हैं। अस्पताल में करीब सौ उपनलकर्मी सफाई व्यवस्था में तैनात हैं। इनके भी हड़ताल में शामिल होने से सफाई व्यवस्था का हाल बिगड़ने लगा है। स्थायी कर्मियों की संख्या कम होने से वार्डों में सफाई नहीं हो पा रही है।

ओटी में सफाई नहीं होने और सहायक स्टाफ के हड़ताल पर रहने के चलते ऑपरेशन भी प्रभावित हुए हैं। ज्यादातर मरीजों को हड़ताल समाप्त होने के बाद ऑपरेशन के लिए आने को कहा जा रहा है। केवल इमरजेंसी मामले ही देखे जा रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। योजना के काउंटर पर उपनलकर्मियों की ही ड्यूटी है। कर्मियों के हड़ताल पर रहने से काउंटर पर ताला लगा हुआ है। ऐसे में मरीजों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन


स्थायी और वैकल्पिक कर्मियों के जरिये जो भी व्यवस्था बन सकती है, वह की जा रही है। कुछ जगहों को छोड़कर व्यवस्था सामान्य है। ओटी समेत वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रमुख मुद्दा है।
विज्ञापन

-डॉ. केके टम्टा, एमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें