फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्चों की तलाश को एक जून से ‘ऑपरेशन स्माइल’

Fri, 20 May 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पुलिस महानिदेशक ने समीक्षा बैठक में अभियान पर जताया संतोष
  • तीस जून तक राज्य के चार जिलों में होगी गुमशुदा बच्चों की तलाश
विज्ञापन
डीजीपी एमए गणपति ने ऑपरेशन की समीक्षा की। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए एक जून से 30 जून तक ‘ऑपरेशन स्माइल’ चलेगा। पुलिस महानिदेशक एमए गणपति के आदेश के मुताबिक अभियान देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में ही चलेगा, क्योंकि इन जिलों से सबसे ज्यादा बच्चे गुम हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ममता बोहरा पर इस बार भी नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन


अब तक 762 बच्चे बरामद
पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने शुक्रवार को ऑपरेशन स्माइल की समीक्षा करने के बाद अभियान की कामयाबी पर संतोष जताया। बताया गया कि 762 बच्चों को अब तक के अभियान में बरामद किया गया है, जिनमें बाहरी राज्यों के भी काफी बच्चे थे।

धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, होटलों, ढाबों, कारखानों में उनकी खोज की गई। डीजीपी ने एक जून से फिर अभियान चलाने के लिए कहा है। प्रत्येक  जनपद में नोडल अधिकारी के अलावा पांच टीम गठित की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक ममता बोहरा ने बताया कि प्रत्येक जनपद से गुमशुदा बच्चों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है, ताकि टारगेट के साथ अभियान शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें