पर्वतीय मार्गाें की बसों में उत्कृष्ट श्रेणी के चालकों की तैनाती के सख्त निर्देश
पर्वतीय मार्गाें की बसों में उत्कृष्ट श्रेणी के चालकों की तैनाती को लेकर निगम मुख्यालय की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके कुछ डिपो तय मानकों का अनुपालन किए बिना ही बसों में चालकों की ड्यूटी लगा रहे हैं। पूर्व में देहरादून के पर्वतीय डिपो से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। ऐसे में यह दुर्घटना की भी वजह बन सकता है।
ये भी पढ़ें...Tehri: ततैयों ने दो भाइयों पर किया हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर, जंगल में बकरियां चराने गए थे दोनों
पर्वतीय मार्गाें पर संचालन के लिए निगम को पूर्व में मिली 130 बसों में से 53 बसों का संचालन शुरू हो गया है। जबकि, अन्य बसें कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शुरू की जाएंगी। निगम इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है। - पवन मेहरा, जीएम संचालन, उत्तराखंड परिवहन निगम