फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri: ततैयों ने दो भाइयों पर किया हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर, जंगल में बकरियां चराने गए थे दोनों

Sun, 10 Nov 2024 10:08 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,नैनबाग (टिहरी)

सार

गांव से दूर जंगल में दोनों भाई बकरियां और गाय चराने गए थे। इसी दौरान दोनों के ऊपर ततैयों ने हमला कर दिया है। दोनों वहीं जंगल में बेहोश हो गए।
विज्ञापन
ततैयों के हमले से सुरजन सिंह की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर ब्लाॅक के रियाट गांव में ततैयों के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसके भाई को मसूरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है। जौनपुर क्षेत्र में करीब सवा माह पहले भी ततैयों के काटने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई थी।

विज्ञापन


रियाट गांव के जबर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह उसका बड़ा भाई सुरजन सिंह, भाभी भामू देवी और भाई राय सिंह गांव से दूर जंगल में बकरियां और गाय चराने गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे भाभी ने फोन कर सूचना दी कि उनके ऊपर ततैयों ने हमला कर दिया है। उसका पति और देवर बेहोश हो गए हैं।

सूचना पर वह ग्रामीणों के साथ जंगल में घटना स्थल पर पहुंचे। बताया कि वहां बेहोश पड़े सुरजन और राय सिंह को ग्रामीणों की मदद से निजी वाहन से मसूरी अस्पताल ले जाने के लिए निकले। करीब डेढ़ घंटे बाद वह अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने सुरजन सिंह(67) को मृत घोषित कर दिया। जबकि राय सिंह का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

घायलों को निजी वाहन से मसूरी असप्ताल ले गए
घायल राय सिंह ने बताया कि भाई सुरजन पर ततैयों ने जैसे ही हमला किया तो वह और उनकी भाभी झाड़ियों में छिप गए थे। हालांकि उस पर भी ततैयों ने हमला किया था, लेकिन भाभी पूरी तरह सुरक्षित थीं।

जौनपुर ब्लाक के ग्राम तुनेटा में भी इससे पहले 29 सितंबर 2024 को ततैयों के हमले में पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। इस घटना के बावत पुलिस उप निरीक्षक आनंद सिंह रावत ने बताया कि अपराह्न करीब एक बजे रियाट गांव के जंगल में ततैयों के हमले में दो घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस के मौके पर पंहुुचते ही घायलों को निजी वाहन से मसूरी असप्ताल ले गए थे।

ये भी पढ़ें...Doon University:  अगले सत्र से हिंदू धर्म का अध्ययन करेंगे छात्र, वेद-वेदांत के साथ पढ़ाया जाएगा विज्ञान

जौनपुर ब्लाॅक के रियाट गांव में ततैयों के हमले में एक व्यक्ति की मौत और एक के घायल होने की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर एक लाख रुपये की आर्थिक मदद शीघ्र दी जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। -अमित कंवर, डीएफओ मूसरी वन प्रभाग।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें