I
Iशराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग और अन्य नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई
I
I
I
Iपुलिस ने एक सप्ताह में सड़कों पर विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर 3597 लोगों के चालान किए। इनमें 931 के न्यायालय के चालान किए गए। जबकि, 2666 लोगों से मौके पर ही 12.46 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
I
I
I
Iशराब पीकर वाहन चलाने पर 290 लोगों को गिरफ्तार भी एक सप्ताह के भीतर किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।I