फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल में जल्द शुरू होंगे मार्डन ओटी में ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर में जल्द ही ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएंगे। छह मंजिला भवन में बन रहे 12 अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर का कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

दून अस्पताल में लगभग चार साल पहले पुराने महिला दून अस्पताल से सटे स्थान पर स्थित रेडक्रॉस वाले भवन को तोड़कर छह मंजिला भवन का कार्य शुरू हुआ था। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम (यूपीआरएनएन) को भवन को तैयार करने का ठेका दिया गया है। भवन की पहली, चौथी और पांचवीं मंजिल पर 12 मेजर ऑपरेशन थियेटर बनाए जाने हैं। ये ऑपरेशन थियेटर अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे। इनमें जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, ईएनटी, प्लास्टिक और न्यूरो विभाग के ऑपरेशन किए जाएंगे।
इनमें बैक्टीरिया और वायरस को फिल्टर करने वाले खास उपकरण भी होंगे। ऑपरेशन थियेटर में सारे उपकरण डिजिटल और हाईटेक होंगे। ओटी में तापमान नियंत्रित करने की सुविधा भी होगी। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि कोरोनाकाल के चलते भी भवन निर्माण के कार्य में देरी हुई है। भवन निर्माण के बाद अब ऑपरेशन थियेटर को अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करने का कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही ऑपरेशन थियेटर में ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें