फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Ajay: इस्राइल में फंसे उत्तराखंड के दो नागरिकों को सुरक्षित लेकर पहुंचा विमान, सरकार का जताया आभार

Fri, 13 Oct 2023 02:03 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

इस्राइल और हमास में जारी भीषण जंग के बीच भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया है। लगभग 18, 000 भारतीयों के इस्राइल में होने की संभावना है। शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के दो लोग भी विमान से सुरक्षित पहुंचे।
विज्ञापन
इस्राइल में फंसे उत्तराखंड के नागरिक लौटे सुरक्षित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन अजय के अंतर्गत इस्राइल में फंसे उत्तराखंड के दो नागरिकों को सुरक्षित लाया गया। उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि की ओर से दोनों नागरिकों को एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। दोनों ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का धन्वाद दिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह इस्राइल से भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली लाया गया। इसमें उत्तराखंड के दो नागरिक- आरती जोशी और आयुष मेहरा को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया।

उनके सकुशल वापस आने के बाद वह अपने परिवार के साथ देहरादून के लिए चले गए। स्थानिक आयुक्त उत्तराखंड सरकार द्वारा इस्राइल से भारत लाए जा रहे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए उत्तराखंड सदन दिल्ली में व्यवस्था की गई है। यहां से उनके गंतव्य स्थान भेजने के लिए राज्य सड़क परिवहन से व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...पीएम मोदी की धमक, सीएम धामी की धूम:  पार्वती सरोवर से लेकर सेना के जवानों के बीच दोनों साथ-साथ, देखें तस्वीरें

लगभग 18, 000 भारतीयों के इस्राइल में होने की संभावना है और भारत सरकार ऑपरेशन अजय में उन्हें अपने देश सुरक्षित ला रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें