फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम खुला खत लिखना पड़ा महंगा

Sun, 24 Jul 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ajay bhatt
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट के नाम खुला पत्र लिखना पार्टी के एक कार्यकर्ता को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश महासचिव नरेश बंसल ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए रायपुर से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सुभाष शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। बंसल ने सुभाष से सात दिन के अंदर जवाब तलब किया है। भाजपा नेता सुभाष शर्मा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नाम खुला पत्र लिखा था।

पत्र में शर्मा ने कहा था कि प्रदेश सरकार 18 मार्च से अल्पमत में थी। विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लंबित था। इसके बाद भी आप व पार्टी के मुख्य सचेतक उनको विधानसभाध्यक्ष मानते रहे और उनकी आज्ञा का पालन करते रहे।
विज्ञापन


पिछले चार माह से कार्यकर्ताओं के लिए यह दुखदायी स्थिति रही। शर्मा ने पत्र में यह भी कहा है कि आप जैसे शक्तिशाली नेता के प्रतिपक्ष में रहते हुए पिछले चार माह के दौरान जो स्थिति रही है उसके लिए कमजोर पैरवी या विषय की समझ का अभाव में कौन सी स्थिति जिम्मेदार है।

उन्होंने यह भी पूछा है कि जब गोविंद सिंह कुंजवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लंबित था तो वह किस पर आधार पर विधायकों की सदस्यता रद्द करने का फैसला लेते रहे। शर्मा ने पत्र के अंत में यह भी कहा है कि उनकी बातों को अन्यथा लें।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सुभाष शर्मा का पत्र वायरल होने के बाद पार्टी के प्रदेश महासचिव नरेश बंसल ने उनको नोटिस जारी कर दिया है। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी ने बताया कि अगर सुभाष शर्मा को कोई बात कहनी थी वह पार्टी फोरम पर कह सकते थे। सोशल मीडिया पर अपनी बात कहना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। लिहाजा प्रदेश महामंत्री ने उनको नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें