जिला देहरादून के समस्त दिव्यांगजन जो लगभग 10,351 पेंशन धारी हैं। उनमें से अभी तक मात्र दो हजार दिव्यांगजन ही मतदाता के रूप में पंजीकृत हो पाए हैं। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के जिला नोडल अधिकारी ने सभी दिव्यांगजनों को दिव्यांगजन मतदाता के रूप में पंजीकृत करने के लिए शीघ्र कार्रवाई की बात कही।
मंगलवार को बंशीपुर हरबर्टपुर में आयोजित गोष्ठी में टीम एलिम्को कानपुर एवं पछवा दून दिव्यांग अभिभावक एसोसिएशन की ओर से आयोजित गोष्ठी में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के जिला नोडल अधिकारी अनंत प्रकाश मेहरा ने बताया जिला देहरादून के अभी तक लगभग दो हजार दिव्यांगजन मतदाता के रूप में पंजीकृत हो गए हैं। इस पर शीघ्र कार्यवाही की जानी जरूरी है। इसमें क्षेत्र के समाजसेवियों, दिव्यांगजन सहयोगियों, पार्षदों, प्रधानों, शिक्षकों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी दिव्यांगजन जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कार्यालय स्थित हरबर्टपुर राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर के पीछे एवं उप कार्यालय देहरादून स्थित डैफ वेलफेयर एसोसिएशन सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज राजा रोड देहरादून में पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिन दिव्यांग जनों का अभी तक दिव्यांगजन मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है। वह अपना फार्म-06 ऑनलाइन स्वयं भी भर सकते हैं। या भरवा सकते हैं। इसके लिए जिला दिव्यांग पुर्नवास केंद्र का एक व्हाट्सएप नंबर 8954508145 पर भी दिव्यांगजन अपना वोटर आईडी का फोटो एवं दिव्यांग प्रमाणपत्र की फोटो भेज सकते हैं। पछवा दून विकलांग अभिभावक एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सैनी ने बताया सभी दिव्यांगजनों का मतदाता पहचान पत्र शीघ्र बन सके। जिससे उनके मौलिक अधिकारी का वह प्रयोग कर सकें। इस मौके पर नितिन महावर, अभिनव सैनी, ऋषभ सैनी एवं आकाश नेगी तथा अस्थि दिव्यांग बिन्दु बिष्ट एवं अन्य सुषमा, संतोष धस्माना, निर्मला नेगी, आकाश नेगी आदि थे।