फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी में ट्रेनी आईएफएस अफसरों की ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू

Tue, 14 Apr 2020 09:02 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खतरे के बीच केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देश पर इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी में ट्रेनी आईएफ़एस अफसरों की ट्रेनिंग नए सिरे से शुरू कर दी गई है ।

विज्ञापन


मंत्रालय के निर्देश पर फिलहाल ऑनलाइन ट्रेनिंग की शुरुआत की गई है। सोमवार को देश के कई संस्थानों के विशेषज्ञों ने ट्रेनी आईएफ़एस अफसरों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी । दूसरी ओर ट्रेनिंग के साथ ही एकेडमी प्रशासन अफसरों की परीक्षा कराने की भी तैयारी में जुट गया है।

बता दें कि इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के तीन आईएफएस अफसरों में कोरोना वायरस संक्रमण पाए जाने के बाद केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने तमाम तरह की ट्रेनिंग पर रोक लगा दी थी। एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे 2018-20 बैच के सभी ट्रेनी आईएफ़एस अफसरों को क्वारंटीन कर दिया गया था।

जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित तीनों अफसरों का दून अस्पताल में इलाज कराया गया। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद तीनों ट्रेनी आईएफ़एस अफसर एकेडमी लौट आए हैं । एडिशनल डायरेक्टर एसके अवस्थी ने बताया कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के निर्देश पर अब सभी ट्रेनी आईएफ़एस अफसरों की ट्रेनिंग दोबारा शुरू कर दी गई है ।

विज्ञापन


फिलहाल  ऑनलाइन ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है । जिसके लिए उनको कमरे में ही कंप्यूटर के साथ ही इंटरनेट की सुविधा प्रदान कर दी गई है । सोमवार को सुबह नौ से लेकर एक बजे तक सभी अफसरों को देश के कई संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया । एडीशनल डायरेक्टर अवस्थी ने बताया कि 30 अप्रैल से पहले सभी ट्रेनी अफसरों की परीक्षा करानी है, ऐसे में परीक्षा को लेकर भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें