फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन करा सकेंगे किरायेदार का सत्यापन

Tue, 14 Jun 2016 04:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
ऑनलाइन - फोटो : demo pics
विज्ञापन
श्रीनगर शहर क्षेत्र के मकान मालिक किरायेदारों का सत्यापन ऑनलाइन करा सकेंगे। पुलिस ने इसके लिए ऐप तैयार किया है जिसमें मकान मालिक को किराएदार से संबंधित सूचनाएं देनी हैं।
विज्ञापन


अब शहर क्षेत्र के मकान मालिकों को किरायेदारों का सत्यापन कराने के लिए कोतवाली नहीं जाना पड़ेगा। मकान मालिक घर बैठे ही अपने किरायेदारों का सत्यापन कर सकते हैं। कोतवाली में तैनात एसआई संतोष कुमार पैथवाल ने बताया कि किरायेदारों के ऑनलाइन सत्यापन के लिए उत्तराखंड पुलिस ने ऐप तैयार किया है।

इसे मकान मालिक गूगल से अपने एंडरॉइड फोन पर लोड कर सकते हैं। इस ऐप पर मकान मालिक अपने किरायेदार से संबंधित सभी सूचनाएं फीड कर सकता है। बताया कि इन सूचनाओं के आधार पर पुलिस किरायेदार का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने नगर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर तीन सौ से अधिक बाहरी लोगों का सत्यापन किया। कोतवाल उत्तम सिंह ने नगर क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अपने किरायेदारों का सत्यापन करवाए। सत्यापन न करवाए जाने पर दस हजार तक का जुर्माना हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें