फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्शा बनवाएं, फीस ऑनलाइन जमा कराएं

Fri, 23 Jan 2015 10:28 AM IST
मनमीत रावत/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
घर का नक्शा पारित (पास) कराने के लिए अब राजधानी वासियों को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय या अवर अभियंताओं (जेई) के चक्कर नहीं काटने होंगे। लोगों की सुविधा के लिए प्राधिकरण ने नक्शों का शुल्क जमा कराने की व्यवस्था भी ऑनलाइन कर दी है। अब नक्शा बनवाने के बाद पंजीकृत आर्किटेक्ट से ही शुल्क का आकलन कराया जा सकेगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष आर मीनाक्षी सुंदरम और सचिव बंशीधर तिवारी ने शहर के आर्किटेक्टों संग बैठक की। इस दौरान भवनों के शमन (कंपाउंडिंग) की प्रक्रिया में शुल्क के आकलन की दिक्कत का मसला उठा। कहा गया कि अभी यह कार्य अवर अभियंता करते हैं, जिसमें विवाद और रिश्वत के आरोप लगते रहे हैं।

इसे गंभीरता से लेते हुए उपाध्यक्ष ने शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर दी। नक्शे जमा करने की ऑनलाइन व्यवस्था पहले से चल रही है।
विज्ञापन

कार्यालय नहीं आना होगा

अब आवेदकों को प्राधिकरण कार्यालय नहीं आना होगा। नक्शों को ऑनलाइन जमा करने के बाद आर्किटेक्ट आकलन के बाद प्राधिकरण के खाते में ऑनलाइन ही शुल्क जमा कर देगा। किसी शुल्क पर विवाद होने की स्थिति में ही संबंधित संपत्ति के आकलन के लिए आवेदक को प्राधिकरण कार्यालय आना होगा।

विवादों से मिलेगा छुटकारा
नई व्यवस्था से प्राधिकरण को आरोपों, विवादों और घपलों से भी छुटकारा मिलेगा। अब तक प्राधिकरण नक्शे ऑनलाइन जमा करने की सुविधा देता रहा है। लेकिन इसके बाद शुल्क का आकलन अवर अभियंता करते थे, शुल्क भवन स्वामी को ड्राफ्ट के जरिये जमा करना होता था। लेकिन अब नई व्यवस्था से पारदर्शिता आएगी।

नक्शे पारित करने के काम में पारदर्शिता लाने के लिए भवन स्वामियों को यह सुविधा दी जा रही है। आर्किटेक्ट जो भी आकलन करेगा वह नियमानुसार ही होगा। अगर कहीं भी आकलन नियमों के विपरीत हुआ तो प्रक्रिया ऑनलाइन ही रुक जाएगी।
-बंशीधर तिवारी, एमडीडीए सचिव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें