फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को बंद रहेगी बैंकों की ऑनलाइन सेवा

Sat, 21 Sep 2013 08:37 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम की हालत इन दिनों खस्ता है। रविवार को मेंटिंनेंस के कारण पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की इंटरनेट बैकिंग सुविधा का लाभ नहीं उठा सकेंगे।
विज्ञापन


यह सर्विस शनिवार रात 11 बजे से बंद हो गई, जो रविवार रात 11 बजे तक ठप रहेगी। सिस्टम मेंटिनेंस के चलते ग्राहकों को कई घंटे इस सुविधा से महरूम रहना पड़ेगा। इस संबंध में बैंक प्रबंधन की ओर से बैंक की वेबसाइट पर भी नोटिस जारी किया गया है।

एचडीएफसी की नेट बैंकिंग बंद
एचडीएफसी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा भी शनिवार शाम साढ़े पांच बजे से बंद हो गई। अब यह रविवार को शाम सात बजे तक ही दुरुस्त हो पाएगी। उधर, सिस्टम अपग्रेडेशन के चलते बैंकों के एटीएम ने भी शनिवार शाम छह बजे से पैसे उगलने बंद कर दिए।
विज्ञापन


यह अब रविवार शाम साढ़े चार बजे तक ही दुरुस्त होंगे। डेबिट कार्ड के जरिए लेन-देन भी शनिवार दोपहर ढाई बजे से बंद हो गया। यह रविवार शाम साढ़े चार बजे तक ठप रहेगा। एफडी बुकिंग की सुविधा भी शनिवार को को दोपहर पौने दो बजे से लेकर इस दिन शाम साढ़े पांच बजे तक उपलब्ध नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें