प्रदेश में जीएनएम, एएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। प्रदेशभर में इसकी प्रवेश परीक्षा 29 और 30 जून को होगी।
एचएनबी मेडिकल विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि सभी पाठ्यक्रमों के लिए निजी कॉलेजों की सीटें पहले से ही निर्धारित हैं। उसकी संख्या वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सीटों का विवरण
स्टेट नर्सिंग कॉलेज, देहरादून : बीएससी नर्सिंग (60 सीटें), एमएससी नर्सिंग (18 सीटें), पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (30 सीटें)।
स्टेट स्कूल ऑफ नर्सिंग, देहरादून : जीएनएम (50 सीटें), एएनएम (50 सीटें)।
बीडी पांडे कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नैनीताल : जीएनएम (30 सीटें)।
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, रानीपोखरी : एएनएम (20 सीटें)।
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, खिर्सू, पौड़ी : एएनएम (20 सीटें)।
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, गदरपुर, ऊधमसिंह नगर : एएनएम (20 सीटें)।
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, अल्मोड़ा : एएनएम (20 सीटें)।
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, पिथौरागढ़ : एएनएम (20 सीटें)।