राजधानी देहरादून की एक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। मसूरी रोड स्थित निजी अस्पताल में महिला मरीज का उपचार चल रहा है।
वहीं सात अन्य मरीजों में संदिग्ध लक्षण मिलने के बाद उनके बलगम का नमूना जांच के लिए भेजा गया है, जिनमें से पांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
जाखन निवासी 59 वर्षीय महिला मरीज कुछ समय पहले पुणे गई थी। वहां उन्हें बुखार और जुकाम की शिकायत हो गई। कुछ समय बाद वह वापस देहरादून पहुंची।