फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, कैसे देश की रक्षा करने वाले फौजी इनके लिए बन गए फरिश्ते

Sat, 25 Feb 2017 11:44 AM IST
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
indian army
विज्ञापन
किडनी की बीमारी से जूझकर मौत से जंग लड़ रही पुष्पा की जिंदगी में फौजी भाई उम्मीद बनकर आए हैं। रुद्रप्रयाग की 32 वर्षीय पुष्पा की दोनों किडनियां खराब हो गई। सास अपनी एक किडनी देकर उसे जीवनदान देना चाहती है लेकिन ऑपरेशन के लिए पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन


ऐसे बुरे वक्त में देश की सीमा पर तैनात फौजी भाई उसे नई जिंदगी देने के लिए आगे आएं हैं। फौजी अब तक पुष्पा के इलाज को 42 हजार से अधिक की धनराशि भेज चुके है। इनमें से कोई भी पुष्पा को नहीं जानता, न ही पुष्पा किसी को जानती है। लेकिन मानवता के मजबूत रिश्ते से बंधे फौजी हर जंग की तरह इसे भी जीतना चाहते हैं।

यह कहानी दसजूला कांडई, मोहननगर तल्ला, रुद्रप्रयाग निवासी विजय प्रसाद की पत्नी पुष्पा (32) की है। कुछ समय पूर्व पुष्पा की दोनों किडनियां खराब हो गई। दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में जांच कराई तो चिकित्सकों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी।
विज्ञापन


विजय की मां विमला देवी बहू को अपनी एक किडनी देने के लिए तैयार भी हो गई। लेकिन ऑपरेशन और दवाओं के लिए करीब साढ़े तीन लाख रुपये का इंतजाम कैसे हो। प्राइवेट काम करने वाले विजय के लिए इतनी बड़ी रकम जुटाना आसान नहीं था।
विज्ञापन

गढ़वाल राइफल में तैनात कुछ जवानों ने मदद का बीडा उठाया

pushpa
निराश विजय पत्नी पुष्पा को लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के चक्कर काटने लगा। विजय ने बताया कि सरकारी अस्पताल ने कहा कि सर्जरी पर मामूली खर्च आएगा लेकिन उसके बाद दवा व अन्य खर्च मिलाकर करीब साढ़े तीन लाख रुपये लगेंगे।

इसी बीच गढ़वाल राइफल में तैनात कुछ जवानों को पुष्पा के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने उसकी मदद का बीडा उठाया। जम्मू कश्मीर में तैनात गढ़वाल राइफल के जवानों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर धनराशि एकत्र करने की शुरूआत की। इसमें उत्तराखंड के जवानों के साथ ही अन्य कई राज्यों के सैनिकों ने भी अपने-अपने स्तर से पैसा दिया।

जिसके बाद फौजियों ने पहले 11 हजार और बाद में 31,100 रुपये की धनराशि विजय के खाते में जमा कराई है। सैनिक पुष्पा के उपचार के लिए रकम जुटाने की कोशिशों में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि वह कोशिश कर रहे हैं कि उपचार का पूरा पैसा इकट्ठा हो जाए ताकि पुष्पा स्वस्थ होकर घर लौट सके। 

आप भी करें पुष्पा की मदद
आप भी पुष्पा की मदद करना चाहते हैं तो उनके पति विजय प्रसाद के मोबाइल नंबर 8860861752 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें