फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर कार खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल

Sat, 22 Jul 2017 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर कुहेड़ गांव के पास एक टाटा सूमो खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने 108 सेवा की मदद से घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन


चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गौचर, छिनका गांव निवासी लखपत सिंह पुत्र तीरथ सिंह अपने साथी अरविंद गैरोला पुत्र तोताराम (36) निवासी शिवानंदी गांव, रुद्रप्रयाग के साथ टाटा सूमो में नगरासू से गोपेश्वर की ओर आ रहा था।

बदरीनाथ हाईवे पर करीब साढ़े तीन बजे जब वह कुहेड़ के समीप पहुंचा तो यहां अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें अरविंद गैरोला की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक लखपत सिंह के हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने लखपत को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें