फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कोटी लिंग रुद्र महायज्ञ के लिए बनाए जा रहे एक करोड़ पार्थिक शिवलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मार्थ सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 28 फरवरी से शिव मंदिर शंकरपुर में होगा आयोजन
विज्ञापन


धर्मार्थ सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सहसपुर के पास मिनी स्टेडियम शिव मंदिर शंकरपुर में 28 फरवरी से सात मार्च तक भव्य कोटी लिंग रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसमें एक करोड़ पार्थिक शिवलिंग एवं द्वादश ज्योतिर्लिंगों का दुग्धाभिषेक 151 वेदपाठी ब्राह्मणों की ओर से किया जाएगा। एक करोड़ पार्थिक शिवलिंग बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष यज्ञरत्न आचार्य नित्यानंद सेमवाल ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि यह 63वां महायज्ञ है। पहले दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। एक धार्मिक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। सात दिवसीय इस महायज्ञ में हर दिन 151 वेदपाठी ब्राह्मणों की ओर से विशेष पूजा और दुग्धाभिषेक किया जाएगा। समापन पर सास्कृतिक संध्या होगी। उन्होंने बताया कि पार्थिक शिवलिंग बनाने का काम 15 दिन पहले ही शुरू कर दिया गया है। ये एक एकड़ जमीन पर मिट्टी से बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुवायां के गांव मुड़िया वैश्य निवासी रागिनी का फाइल फोटो। स्रोत मायके के लोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें