विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने एक युवक को तीन किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को उपनिरीक्षक जावेद हसन टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। पुलिस चोर खाला पुल के नीचे पहुंची। पुलिस को देखकर एक युवक तेजी से भागने का प्रयास करने लगा। एक सिपाही ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक पॉलीथिन मिली। उसमें करीब तीन किलोग्राम गांजा था। युवक ने अपना नाम सहसपुर के इंद्रीपुर निवासी कृष्णा बताया। युवक के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। संवाद