फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक देश, एक चुनाव: 20 को उत्तराखंड आएगी संयुक्त संसदीय समिति, राजनैतिक दलों और हितधारकों से करेगी बात

Thu, 08 May 2025 08:43 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

संयुक्त संसदीय समिति  विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मिलकर एक देश, एक चुनाव पर उनकी राय लेगी। समिति सबसे पहले महाराष्ट्र फिर उत्तराखंड में फीडबैक लेगी।
विज्ञापन
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक देश, एक चुनाव को लेकर चल रही बहस के बीच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) 20 मई को उत्तराखंड पहुंचेगी। इस समिति में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी समेत 40 सांसद शामिल हैं। जेपीसी अपने दौरे की शुरुआत महाराष्ट्र और उत्तराखंड से करने जा रही है।

संसदीय समिति 20 से 22 मई तक उत्तराखंड में रहेगी। यहां विभिन्न राजनैतिक दलों और हितधारकों से बातचीत करेगी। जेपीसी में अध्यक्ष के तौर पर पीपी चौधरी मौजूद रहेंगे। भारत सरकार के स्तर पर संयुक्त संसदीय समिति में 40 सांसद इसके सदस्य हैं। समिति 20 मई की शाम देहरादून पहुंचेगी।

विज्ञापन


प्रतिनिधियों से भी मिलकर राय लेगी
इसके बाद 21 मई को संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य सुबह मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक से मिलकर एक देश, एक चुनाव को लेकर बात करेंगे। साथ ही गृह विभाग, वित्त, कानून, शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्षों से भी सुझाव लेगी। समिति यहां एनटीपीसी, टीएचडीसी के अधिकारियों से भी मुलाकात करेगी।

संयुक्त संसदीय समिति विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मिलकर एक देश, एक चुनाव पर उनकी राय लेगी। अपने दौरे के आखिरी दिन 22 मई को समिति राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलकर उनकी राय जानेगी।

ये भी पढ़ें...Dehradun : पुलिस अलर्ट, 451 लोगों के चालान और 115 संदिग्धों से पूछताछ; शहर से गांव तक चलाया गया सत्यापन अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता, बार काउंसिल के सदस्य, आईआईटी रुड़की के अधिकारी व लोक कलाकारों से भी समिति सदस्य मिलेंगे। संयुक्त संसदीय समिति उत्तराखंड के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर एक देश, एक चुनाव पर रायशुमारी करेगी और अपनी रिपोर्ट संसद में देगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें