फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से लाए गए 21 किलो गांजे के साथ एक दबोचा

विज्ञापन
गांजे के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
एसटीएफ और एंटी ड्रग टास्क फोर्स की टीम ने गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 21 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी यह गांजा बिहार से लेकर आया था। उसके खिलाफ डोईवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ इन दिनों नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। इसके क्रम में एडीटीएफ (एंटी ड्रग टास्क फोर्स) को एक्टिव किया गया है। सूचना मिली थी कि बिहार से गांजा देहरादून में लाया जा रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम ने हर्रावाला में एक रोडवेज बस को रोका। इसमें से एक संदिग्ध को पकड़ा गया। उसके पास एक बोरा रखा हुआ था। तलाशी लेने पर पता चला कि इसमें गांजा रखा हुआ है। पूछताछ में उसने अपना नाम नौरंगी लाल निवासी नगला, सासनी, हाथरस बताया।
गांजे की कुल मात्रा 21 किलोग्राम से भी ज्यादा थी। यह गांजा वह बिहार से आगरा मंगवाता है। इसके बाद आगरा से उसे बसों के माध्यम से देहरादून के नेहरू कॉलोनी में एक तस्कर को बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें