फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देवदार और कैल की लकड़ी की तस्करी में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने कालसी बैरियर पर एक टेंपो ट्रैवलर से अवैध रूप से ले जाई जा रही प्रतिबंधित प्रजाति देवदार तथा कैल की लकड़ी बरामद की है। लकड़ी को तख्तों और फ्रेम के रूप में चिरान कर वाहन में छिपाया गया था। वन विभाग ने लकड़ी की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी अपने संरक्षण में लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चकराता वन प्रभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि तस्कर चकराता से प्रतिबंधित प्रजाति देवदार की लकड़ी तस्करी कर देहरादून ले जा रहे हैं। कालसी बैरियर पर वन विभाग ने जांच शुरू कर दी। सुबह साढ़े छह बजे चकराता की ओर से आ रही एक टेंपो ट्रैवलर को जांच के लिए रोका गया। जब वनकर्मियों ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 11 पैकेट में प्रतिबंधित देवदार और कैल की लड़की के 232 नग फट्टे और फ्रेम मिले। अधिकारियों के मुताबिक लकड़ी की बाजारी कीमत करीब एक लाख रुपये है।

डीएफओ चकराता अभिमन्यु ने बताया कि वाहन में चकराता तहसील क्षेत्र के लोहारी गांव निवासी शंशाक और एक किशोर सवार था। वाहन किशोर चला रहा था। एक आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। किशोर को विभाग ने अपने संरक्षण में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें