फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लक्ष्मण और परशुराम के संवाद में मंत्रमुग्ध रहे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
Iहनुमान चौक स्थित रामलीला बाजार में रामलीला देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोगI
विज्ञापन




हनुमान चौक स्थित रामलीला बाजार में रामलीला के तीसरे दिन जब लक्ष्मण और परशुराम के बीच संवाद होने लगा तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। दोनों के सवाल-जवाब सुन लोग रोमांचित होते रहे। पुष्प वाटिका लीला के बाद धनुष यज्ञ के मंचन, सीता-राम विवाह देखने तक दर्शक रुके रहे और तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे।



श्रीरामलीला कला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में मथुरा से आए कलाकार मंचन कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष राकेश महेंद्रू ने बताया कि रामलीला देखने के लिए इस बार बच्चों में काफी उत्साह है। बच्चे भी बड़ी संख्या में रामलीला देखने पहुंच रहे हैं। इस मौके पर सोमप्रकाश शर्मा, धनप्रकाश गोयल, तरुण शर्मा, हर्ष अग्रवाल, दयाल चंद गुप्ता,अरविंद गोयल, बालेश गुप्ता, मनमोहन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




टिहरीनगर के आजाद मैदान में श्रीराम-कृष्ण रामलीला समिति की ओर से चल रही रामलीला में तीसरे दिन सीता स्वयंवर, धनुष खंडन और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया गया। सीता स्वयंवर में राजाओं के हास्य अभिनय ने दर्शकों को खूब हंसाया। लक्ष्मण-परशुराम संवाद के किरदारों ने चौपाई और गानों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। तीसरा दिन आंदोलनकारियों के सम्मान में मंचन किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, समिति के अध्यक्ष अभिनव थापर, सचिव अमित पंत, राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। केदारपुरम् में पर्वतीय रामलीला समिति की ओर से चल रही रामलीला में दशरथ-कैकेयी संवाद, राम वनगमन तक की लीला का मंचन किया गया। यहां मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कमेटी के संरक्षक जीवन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें