I21 मई को क्लब में खाना खाने आए कुछ लोगों से की थी मारपीट
विज्ञापन
I
Iराजपुर थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पिरामिड क्लब के तीन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों ने 21 मई को क्लब में खाना खाने आए कुछ लोगों से मारपीट की थी।I
Iबंगाली कोठी निवासी सुजल शुक्ला ने 22 मई को घटना की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि 21 मई की रात वह कुछ दोस्तों के साथ राजपुर रोड स्थित पिरामिड क्लब में खाना खाने गए थे। इस दौरान वहां के कर्मचारियों के साथ किसी बात पर बहस हो गई थी। इस दौरान क्लब के कर्मचारी राम शर्मा, ईशांत शर्मा और बाउंसर रवि समेत अन्य लोगों ने मारपीट की थी। बताया कि इसकी शिकायत राजपुर थाने में की थी। कार्रवाई न होने पर 27 मई को एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था। इसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बाद में न्यायालय का सहारा लिया। राजपुर थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि देहरादून के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय के आदेश पर राम शर्मा, ईशांत शर्मा और बाउंसर रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।I