फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मंत्री के आदेश पर क्षतिग्रस्त गूलों की विभाग ने ली सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
- लाखामंडल क्षेत्र की क्षतिग्रस्त गुलों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

- आपदा के समय क्षतिग्रस्त हुई गूलों को लेकर सिंचाई मंत्री से की थी शिकायत

फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। लाखामंडल क्षेत्र में बरसात के मौसम में आई आपदा से क्षतिग्रस्त सिंचाई गूलों की स्थिति सुधरने की उम्मीद जगी है। सिंचाई विभाग की एक टीम ने मौका मुआयना कर क्षतिग्रस्त गूलों की जांच की। उन्होंने ग्रामीणों को गूलों को शीघ्र ही ठीक करने का आश्वासन भी इस दौरान दिया।
आपदा के कारण सिंचाई गूलों के क्षतिग्रस्त हो जाने से किसानों के सामने पिछले काफी समय से सिंचाई का संकट बना हुआ था। इस संबंध में क्वांसी भाजपा मंडल की उपाध्यक्ष बचना शर्मा ने ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा था। उनकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिंचाई मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को समस्या के समाधान को निर्देशित किया था। मंत्री के आदेश के बाद सिंचाई विभाग के अवर अभियंता बलदेव सिंह व रणवीर सिंह ने क्षेत्र के भटाड़, छोटाड़, कांडी आदि में गूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को सिंचाई की समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के किसान महावीर सिंह राणा, जयवीर सिंह राणा, सुल्तान सिंह, मनोज कुमार, श्यामदास जोशी, रमेश जोशी, बबलू नौटियाल, विनोद कुमार, ओमप्रकाश, घनश्याम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें