फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र-छात्राओं ने ली वैज्ञानिक उपकरणों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

सेलाकुई। राजकीय उच्चतर माध्यमिक चकराता के छात्रों ने झाझरा स्थित विज्ञान धाम का शैक्षिक भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों की जानकारी हासिल की। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान धाम में पन बिजली से चलने वाले घराट, सिटी स्कैन, हिमालय की श्रेणियां, पृथ्वी का निर्माण, कई प्रकार के पुल निर्माण, वायु वाहन पर तैरती हुई बोल देखी। प्रधानाचार्य पदम सिंह नेगी ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता पैदा करना व समग्र रूप से वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है। कहा कि छात्रों ने हिमालय पर रहने वालों की पोशाक, घरेलू कार्यों के उपयोग में आने वाले उपकरणों की कई अत्याधुनिक तकनीक जानकारी भी जुटाई। कहा कि छात्र-छात्राओं ने विज्ञान धाम में स्थापित मानव पार्क के मॉडलों को भी देखा। इस मौके पर प्रधानाचार्य पदम सिंह नेगी, रमा देवी, सुनिता देवी, प्यारो देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें