फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ग्रामीण निर्माण विभाग को सौंपा पार्किंग निर्माण का काम, तीन टेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
I- दो ऑटोमेटेड और एक सामान्य पार्किंग के निर्माण के टेंडर 23 और 25 अक्तूबर को खोले जाएंगे
विज्ञापन

I

I
I

I- जिलाधिकारी ने विभाग को चार माह में निर्माण पूरा कराने के दिए हैं निर्देशI

जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर में दो ऑटोमेटेड और एक सामान्य पार्किंग के टेंडर निकाले गए हैं। ऑटोमेटेड पार्किंग का टेंडर 25 और काबुल हाउस भूमि में सामान्य पार्किंग का टेंडर 23 अक्तूबर को खोला जाएगा। ग्रामीण निर्माण विभाग को चार माह में पार्किंग निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

शहर में बढ़ते वाहनों के दबाव के चलते जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पार्किंग के निर्माण की कवायद तेज कर दी गई है। रविवार को जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर दो ऑटोमेटेड एवं एक सामान्य पार्किंग के टेंडर निकाले गए। इनमें लैंसडाउन चौक से गांधी पार्क एवं परेड ग्राउंड के मध्य जाने वाले मार्ग पर गांधी पार्क के दाहिने ओर पार्किंग के निर्माण के अलावा लैंसडाउन चौक पर तिब्बती मार्केट के सामने बहुउद्देशीय खेल भवन के पास पार्किंग निर्माण कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों ऑटोमेटेड पार्किंग के टेंडर 25 अक्तूबर को खोले जाएंगे। जबकि, सामान्य पार्किंग सर्वे चौक के पास करनपुर चौकी से लगी हुई काबुल हाउस की भूमि पर सतही पार्किंग निर्माण का टेंडर 23 अक्तूबर को खोला जाएगा। जिलाधिकारी ने तीनों पार्किंग का निर्माण पूर्ण करने की जिम्मेदारी ग्रामीण निर्माण विभाग उत्तराखंड को दी है। उन्होंने विभाग के अधिशासी अभियंता को कड़े निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय तक पार्किंग निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें