फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. ओम प्रकाश सिंह नेगी बने उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति

Wed, 06 Feb 2019 10:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रो.ओम प्रकाश सिंह नेगी
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय के एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में भौतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश सिंह नेगी उत्तराखंड मुक्त विवि के नए कुलपति नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में राज्यपाल और विवि की कुलाधिपति बेबी रानी मौर्य ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


प्रो. नेगी मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक के सरगांव के निवासी हैं। गरीब किसान परिवार में पैदा हुए प्रो. नेगी ने प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राइमरी स्कूल से हासिल की। इसके बाद 10वीं से बीएससी तक की शिक्षा टिहरी, एमएससी गढ़वाल विवि श्रीनगर और पीएचडी कुमाऊं विवि नैनीताल से की।

इसके बाद उन्होंने पोस्ट डॉक्टोरल जर्मनी से किया। वर्ष 1982 में उन्हें ऋषिकेश राजकीय महाविद्यालय में पहली तैनाती मिली थी लेकिन वह कुमाऊं विवि चले गए थे। तब से वह प्रॉक्टर, चीफ वार्डन सहित कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के युवाओं के भविष्य को और बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें