रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है
टर्नर रोड पर दीपावली की रात सड़क पार करते समय कार चालक एक वृद्धा को टक्कर मारकर भाग गया। जिससे महिला की मौत हो गई। मामले की अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के टर्नर रोड निवासी सोना देवी (78) दीपावली की रात करीब साढ़े आठ बजे सामान खरीदने निकलीं थी। सड़क पार करते समय तेजी से आई कार ने महिला को टक्कर मार दी है, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। चालक फरार हो गया।
अंधेरा होने के कारण प्रत्यक्षदर्शी कार का नंबर नहीं देख पाए। नाजुक हालत में बुजुर्ग महिला को दून अस्पताल लाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि बुजुर्ग महिला अपनी बेटी के साथ रहती थी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार का नंबर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।