फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी गाड़ी और पचास हजार देने के बाद भी नहीं दिया वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पटेलनगर कोतवाली में एक महिला ने शिकायत दर्ज कर एक व्यक्ति पर पुरानी गाड़ी और पचास हजार रुपये देने के बाद भी बदले में वाहन न देने और जातिवाचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने का आरोप लगाया है। पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मधु शाह निवासी टीएचडीसी. कॉलोनी देहराखास ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि दिसंबर 2020 में कारगी चौक पर एक कार बाजार का शो रूम था। वहां पुरानी कारें खरीदने और बेचने का काम होता है। शोरूम मालिक पंकज राठौर के विचौलिया हरबिंदर सिंह से संपर्क होने पर उन्होंने शोरूम से एक पुरानी कार खरीदी। सौदा डेढ़ लाख में तय हुआ था। बदले में उसने अपनी पुरानी कार, जिसकी कीमत सत्तर हजार रुपये लगाई गई थी और पचास हजार रुपये नकद दिए। शेष तीस हजार रुपये गाड़ी में कमी होने पर देना तय हुआ। पुरानी कार और पचास हजार देने के बाद भी पंकज राठौर ने प्रार्थिनी को गाड़ी नहीं दी है। बताया कि दबाव बनाने पर वह अब उसे धमका रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें