परिजन बाग में पहुंचे तो उसके रोने की आवाज सुनाई दी। परिजनों ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी की जमकर धुनाई की गई। इस बीच पहुंचे ग्रामीणों ने भी उसकी पिटाई की और पुलिस को सूचना दी गई। तेज्जपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया।
बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज ममगाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अनवर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और पोक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।