फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में 600 से अधिक अवैध निर्माण पर नपेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की रिपोर्ट देखकर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल नाराज हो गए। देहरादून में 600 अवैध निर्माण चिह्नित होने के मामले में उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि एमडीडीए की छवि सुधारने के साथ ही निर्माण कार्यों में पारदर्शिता लाई जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा स्थित कक्ष में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक ली। पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति जानी। उन्होंने सभी अवैध निर्माण चिह्नित कर रिपोर्ट मांगी थी, जिस पर एमडीडीए ने स्वीकार किया है कि देहरादून में प्राधिकरण के परिक्षेत्र में करीब 600 अवैध निर्माण चिह्नित हुए हैं। इस पर मंत्री नाराज हुए। उन्होंने एमडीडीए के सचिव को निर्देश दिए कि ऐसे अवैध निर्माण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अवैध निर्माण न हों। एमडीडीए की छवि में सुधार लाने का काम किया जाए।
मंत्री अग्रवाल ने ऋषिकेश मल्टीस्टोरी पार्किंग, मसूरी में मल्टी स्टोरी पार्किंग औश्र मसूरी में माल रोड के सौंदर्यीकरण की प्रगति जानी। कहा कि ऋषिकेश, मसूरी में चल रहे विकास कार्यों से तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों के तहत 15 दिन में आवासीय और 30 दिन में व्यावसायिक नक्शे पास करने के कार्य पर संतोष जताया। मंत्री ने कहा कि आगामी बजट में समाज के सभी वर्गों से सुझाव प्राप्त लिए जा रहे हैं। वह ई-मेल के माध्यम से 27 मई तक सुझाव दे सकते हैं। बैठक में एमडीडीए उपाध्यक्ष बृजेश कुमार संत, सचिव मोहन सिंह बर्निया, एसई एचसीएस राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें