फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSP के बाद अब इन पर लटकी तबादले की तलवार

Mon, 03 Feb 2014 12:52 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की नई सरकार का अगला लक्ष्य अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग है। क्योंकि छह फरवरी से बजट सत्र है और 11 फरवरी को आचार संहिता लागू हो जाएगी तो इसलिए भी तबादले पहले ही होने है।
विज्ञापन


व्यापक फेरबदल की संभावना
प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री का नाम स्पष्ट होने के बाद अब मुख्य सचिव को लेकर सभी जिज्ञासा बनी है। किसी भी सरकार के लिए ये दोनों पद ही सबसे ज्यादा अमह होते हैं। सचिवालय में भी व्यापक तौर पर फेरबदल होने की संभावना जताई जा रही है।

पढ़ें, तो सतपाल महाराज से बाल-बाल बची रावत की कुर्सी

दरअसल, अभी तक कुछ सचिव व प्रमुख सचिव के पास जरूरत से ज्यादा काम है और कुछ की हालत बेरोजगार जैसी है। इसलिए सचिवालय का कार्य विभाजन नए सिरे से होना है। केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गए एक दो अफसरों को भी केंद्र सरकार से आग्रह करके वापस बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन


फाइनल की जा रही सूची
सरकार की दूसरी बड़ी प्राथमिकता जिलों में कलैक्टरों व पुलिस कप्तानों की पोस्टिंग करना है। आज तो केवल देहरादून के एसएसपी केवल खुराना का ही तबादला हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही आधा दर्जन जिलों की एक सूची फाइनल की जा रही है।

पढ़ें, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के आगे 'नतमस्तक' हुई कांग्रेस

हालांकि ऊधमसिंहनगर के डीएम पंकज पांडे व नैनीताल डीएम अक्षत गुप्ता को अभी बहुत कम समय हुआ है, लेकिन फिर भी इनका तबादला होने की कोई गारंटी नहीं है।

पढ़ें, हरीश रावत के जन्म के लिए माता-पिता ने किया था तप

देहरादून व हरिद्वार को बदला जा सकता है। पुलिस कप्तानों के मामले में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हरिद्वार का एसएसपी सबसे ऊपर है।

पढ़ें, पहले ही दिन उत्तराखंड के सीएम ने जताई अपनी 'मंशा'

ऊधमसिंहनगर की एसएसपी रिधिम अग्रवाल को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। नैनीताल के एसएसपी सदानंद दाते को भी दो वर्ष से ज्यादा समय हो चुका है। इसलिए अब फेरबदल तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें