फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करें रक्तदान, किसी को दें जीवनदान

Mon, 03 Feb 2014 12:22 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कैंसर दिवस पर सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन, हिमालयन इंस्टीट्यूट और आईएमए ब्लड बैंक के बैनर तले सेमिनार और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


एमकेपी कॉलेज में सुबह 10 बजे पहुंचे
लोग आएं और रक्तदान करें। किसी के एक यूनिट ब्लड देने से किसी रोगी की जान बचेगी और उसका परिवार बरबादी से बच जाएगा। ब्लड डोनेशन का कैंप का आयोजन एमकेपी कॉलेज में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्लड बैंक की टीम कैंप में रक्तदान कराएगी।

डॉक्टरों का कहना है कि रक्तदान करने वाले की सेहत अच्छी रहती है। रक्तदान से मिलने वाली संतुष्टि व्यक्ति के स्ट्रेस को कम करती है। इसके साथ ही कैंप में रक्तदान करने वाले लोगों का अमर उजाला में नाम प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल जौली ग्रांट के विशेषज्ञ कैंसर से बचाव के संबंध में जानकारी देंगे। इस जानकारी का लोग फायदा उठा सकते हैं। एहतियात बरतने से इस घातक रोग से बचा जा सकता है।

बहुत से ऐसे संक्रमण होते हैं जो आगे चलकर कैंसर में तब्दील हो जाते हैं। अगर पहले से जानकारी रहेगी तो संक्रमण की जांच और इलाज किया जा सकता है।

सर्विक्स कैंसर की वैक्सीन बाजार में उपलब्ध है। अगर जांच होती रहे तो इससे बचा जा सकता है। भारत में कैंसर रोगी महिलाओं में सबसे अधिक प्रतिशत सर्विक्स और स्तन कैंसर से होती हैं।

कैंप में मरीजों की जांच की
कनिष्क सर्जिकल एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के बैनर तले निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर शैली ने 65 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्हें रोगों से बचाव के संबंध में सलाह दी गई।

गैस्ट्रोइंटोलोजिस्ट डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतु गुप्ता ने सेक्रेड चाइल्ड एकेडमी बालावाला में 85 मरीज देखे। अस्थि रोग आस्टियोपोरोसिस के मरीजों को एहतियात बताए गए। उन्हें खानपान दुरुस्त रखने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें