फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धड़ाधड़ भुगतान करते रहे अफसर, तमाशा देखती रही निगरानी कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
I नगर आयुक्त ने बैठाई जांच, अधिकारियों से लेकर निगरानी करने वाले भी घेरे में
विज्ञापन

I

I 40 प्रतिशत कूड़े का निस्तारण कर 80 फीसदी का भुगतान उठाने का मामलाI
I शीशमबाड़ा में कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम के अफसर कंपनी को धड़ाधड़ भुगतान करते रहे। वहीं, निगरानी कंपनी भी मामले में तमाशबीन बनी रही और कोई आपत्ति नहीं लगाई। मामले में अब नगर आयुक्त ने जांच बैठा दी है। इसके लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है।
I
Iशीशमबाड़ा में रोजाना पहुंचने वाले कूड़े के निस्तारण का काम नगर निगम ने नेकोफ को 2022 में सौंपा था। तब से लेकर अब तक कंपनी कूड़े का निस्तारण कर रही है। इसकी निगरानी का काम प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (पीएमसी) देख रही थी। इस दौरान नेकोफ ने कूड़ा निस्तारण तो 40 प्रतिशत किया, लेकिन भुगतान 80 फीसदी का उठाया। डीएम सविन बंसल ने इसकी जांच कराई तो मामला सामना आया। इसके बाद से नगर निगम में अफरातफरी है। भुगतान को लेकर नगर निगम के अधिकारी तो सवालों के घेरे में हैं ही, साथ ही निगरानी कर रही कंपनी के अधिकारी भी जांच के घेरे में हैं।
विज्ञापन

I
Iसूत्रों के अनुसार जिस समय यह एमओयू बनाया गया था कि तब यह कंपनी भी इसमें शामिल थी। ऐसे में निगरानी करने वाली कंपनी को एमओयू के बारे में सब कुछ पता था। सवाल है कि इसके बावजूद पिछले दो सालों से यह भुगतान कैसे होने दिया गया।I
विज्ञापन

Iमामला गंभीर है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। शुरू से लेकर आज तक किए गए भुगतान और कूड़ा निस्तारण की जांच की जाएगी। गलत भुगतान के लिए कौन-कौन जिम्मेदार है, उनको भी बख्शा नहीं जाएगा। -नमामि बंसल,
नगर आयुक्तI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें