फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ईडी ने समन भेजकर आरोपियों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
Iरजिस्ट्री फर्जीवाड़ा : जुलाई-2023 में तत्कालीन डीएम के सामने आया था यह मामला
विज्ञापन

I

Iरजिस्ट्री फर्जीवाड़े में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आरोपियों से संपत्ति के बारे में पूछताछ करेगा। आरोपी कमल बिरमानी, जितेंद्र खरबंदा सहित कई अन्य आरोपियों को ईडी ने समन भेजा है। फर्जीवाड़े में शामिल रहे सहारनपुर निवासी केपी सिंह के पुत्र को भी समन भेजकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।I
Iगौरतलब है कि जुलाई-2023 में रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा सामने आया था। तत्कालीन जिलाधिकारी सोनिका को शिकायत मिली थी कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय के रिकार्ड रूम में जमीनों के दस्तावेज बदल दिए गए हैं। राजस्व अभिलेखागार से इनके रिकार्ड भी गायब कर दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचकर जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

I
Iअब तक रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में 13 मुकदमे दर्ज कर 20 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस की एसआइटी तीन वरिष्ठ अधिवक्ताओं समेत कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसी मामले में 30 अगस्त को ईडी ने 18 ठिकानों पर छापा मारा था।I
विज्ञापन

Iअब ईडी ने कमल बिरमानी, इमरान अहमद व देवराज तिवारी, बिल्डर जितेंद्र खरबंदा और संतोष अग्रवाल, हुमांयु परवेज, केपी सिंह के बेटे अभिनव सहित सात-आठ अन्य आरोपियों को समन भेजकर तलब किया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें