फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के आपत्तिजनक चित्र देख भड़के भाजपाई

Fri, 04 Apr 2014 07:49 AM IST
अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर व्हाट्स एप पर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी का आपत्तिजनक चित्र डालने से भाजपाई गुस्सा हो गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इस पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने तत्काल सीओ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को दर्जनों भाजपाई विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में एसएसपी कैंप कार्यालय में एकत्र हुए और एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल से मिले।

एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
इस दौरान उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि शहर में एक व्यापार मंडल का व्हाट्स-एप में ग्रुप है। जिसमें एक युवक ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक चित्र डाला है, जिससे भाजपाइयों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन


उन्होंने इस आपत्तिजनक चित्र डालने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर एसएसपी ने तत्काल मामले में कार्रवाई करते हुए सीओ को मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें