पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल की फेसबुक वॉल पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली में सीए से सीख रहा है काम
बीबीए कर चुका युवक फिलहाल दिल्ली में सीए के सानिध्य में काम सीख रहा है। युवक एक समय निशंक का फैन था, लेकिन किन्हीं कारणों से अब उन्हें नापसंद करता है।
इस मामले में मंगलवार रात निशंक के ओएसडी अजय बिष्ट ने कैंट कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार को हिमांशु पुरोहित निवासी विनोद विहार दिल्ली को दिल्ली में उत्तराखंड भवन के पास से गिरफ्तार कर लिया।
उसका मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है, जिससे उसने फेसबुक पर टिप्पणी की थी। देर रात पुलिस उसे लेकर दून पहुंची। आरोपी मूल रूप रुद्रप्रयाग के क्यूली गांव का रहने वाला है। उसके पिता गौतमबुद्धनगर के दादरी कस्बे में रहते हैं।
पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि डॉ. निशंक के सीएम बनने पर उनसे काफी उम्मीदें थी, लेकिन निराशा ही हुई। गंभीर आरोपों की वजह से वह अब उन्हें पसंद नहीं करता। इसी कारण उसने फेसबुक पर टिप्पणी की थी। उसने कहा कि अब वह निशंक से माफी मांगने को तैयार है।