फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: कथा प्रवचन के दौरान ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी, आक्रोशित लोगों ने आश्रम का गेट तोड़ा, प्रदर्शन

Sat, 26 Aug 2023 01:42 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

विधायक मदन कौशिक, गंगा सभा के अध्यक्ष और  महामंत्री समेत सैकड़ों लोगों ने कनखल थाने का घेराव भी किया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने महामंडलेश्वर पुण्य नंद गिरी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की और कहा कि वह सार्वजनिक रूप से समाज के लोगों से माफी मांगें। 
विज्ञापन
प्रदर्शन करत विधायक मदन कौशिक साथ में श्री गंगा सभा के पदाधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महामंडलेश्वर पुण्यानंद गिरी पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगा ब्राह्मण समाज ने कनखल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश जताया। बता दें कि महामंडलेश्वर पुण्य नंद गिरी ने कथा प्रवचन के दौरान ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी की थी।

विज्ञापन


इसका वीडियो वायरल हुआ तो धर्मनगरी में ब्राह्मण समाज आक्रोशित हो उठा। समाज के तमाम युवाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुण्य नंद गिरी के आश्रम का गेट तोड़ा और कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी थी। दूसरे दिन मामले ने तूल पकड़ लिया।

पुलिस पर तहरीर के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इसके विरोध में नगर विधायक मदन कौशिक, गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ समेत सैकड़ों लोगों ने कनखल थाने का घेराव भी किया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने महामंडलेश्वर पुण्य नंद गिरी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की और कहा कि वह सार्वजनिक रूप से समाज के लोगों से माफी मांगें। श्री गंगासभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने नाराजगी जताई। वहीं विधायक मदन कौशिक ने थानाध्यक्ष कनखल को त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संत किसी भी दशा में नहीं बोलता अमर्यादित भाषा : विकास

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने महामंडलेश्वर पुण्य नंद गिरी के बयान को निंदनीय बताया। उन्होंने प्रेस को जारी बयान में कहा कि संत समाज किसी दशा में किसी समाज पर अमर्यादित टिप्पणी नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि पुण्य नंद गिरी व्यास पीठ से ब्राह्मण समाज की निंदा और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किए। इससे उनके महामंडलेश्वर की उपाधि पर सवाल खड़ा हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कथा वाचक को व्यास पीठ पर बैठने का भी अधिकार नहीं है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, जानें कब से मिलेगी राहत

पुण्यानंद के विरुद्ध ब्राह्मण समाज के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो की जांच नितेश शर्मा, थानाध्यक्ष कनखल के साथ टीम कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। -अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें